google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व एड्स दिवस पर नगवां ब्लाक क्षेत्र के पंडरी गांव में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

ब्यूरो समाज जागरण

खलियारी/ सोनभद्र। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से प्रयत्न संस्था द्वारा एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत सोनभद्र जिले के नगवा ब्लॉक के पड़री गांव में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर का ग्राम प्रधान बाबुलाल की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में
100 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।
गतिविधि दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ यश शर्मा ने कहा कि एड्स एक लाईलाज बीमारी है। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाने, संक्रमित सुई या इंजेक्शन उपयोग करने से, संक्रमित खून चढ़ाने से, संक्रमित माँ से बच्चे को प्रसव या स्तनपान के दौरान फैलती है ।तथा इसके लक्षणों के बारे में बताया कि लगातार बुखार रहना, वजन कम होना, रात को पसीना आना, त्वचा पर दाने निकलना, कमजोरी एवं थकान रहना एवं बार बार संक्रमण होना आदि इसके लक्षण हो सकते है तथा जाँच के बारे में एचआइबी के लिए खून की जाँच करवानी चाहिए बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि हमेशा सुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाये रखें, सुई एवं इंजेक्शन शेयर ना करें, खून चढ़ाने से पहले एचआईबी टेस्ट करवाए, संक्रमित माँ को एआरटी की दवाएं देकर फैलने से रोका जा सकता है आगे फार्मासिस्ट सुधाकर प्रजापति ने बताया कि एड्स कभी भी हाथ मिलाने, गले मिलने, साथ खाने से, किस करने नहीं फैलता है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी सुन्दर सिंह ने संस्था एवं परियोजना के बारे में बताते हुए कहा कि प्रयत्न संस्था नगवा ब्लॉक के 20 चयनित गाँवो में संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत स्वास्थ्य पर कार्य कर रही है। टीम में परियोजना अधिकारी सुन्दर सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ यश शर्मा, फार्मासिस्ट सुधाकर प्रजापति, लैब टेक्निशियन आशीष कुमार, स्टॉफ नर्स श्रीमती सुनैना एवं एम एम यू पायलट धर्मेन्द्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)