समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनारी गांव के टोला चैना में बीती रात घर के बरामदा में चारपाई पर गहरी नींद में सो रहा एक बुजुर्ग व्यक्ति की ठंड से बचने के लिए जले अलाव की चिंगारी से चपेट मे आ गया, जिससे जलकर मौत हो गई जानकारी मुताबिक बीती रात को चोपन थाना अंतर्गत पनारी गांव के चैना टोला क्षेत्र में एक घर के बरामदे में चारपाई पर गहरी नींद में सो रहे चैना टोला पनारी गांव के निवासी बलिराम लगभग 70 वर्ष पुत्र बिरजू संदिग्धावस्था में आग से जलकर मौत हो गई।
मृतक की पत्नी बबनी देवी और बेटा मुरारी ने बताया कि रात को खाना खाकर दस बजे घर के बरामदे में चारपाई पर सोने चले गए और चारपाई से कुछ दुरी पर आग जला हुआ था वह हर रोज जाकर पहले आग तापते थे फिर वह सो जाते थे फिर अज्ञात कारणों से कैसे उनके चारपाई में आग लग गई यह जानकारी नहीं हो पा रहा है और पिता जी का आधा से अधिक हिस्सा जल गया और चारपाई रजाई गद्दा भी जल कर राख हो गया हम जब देखें तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना परिजनों द्वारा चोपन पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दिया गया है।
सूचना पर पहुंचे चोपन थाना हल्का उप निरीक्षक रामफेर यादव ने बताया कि बलिराम बीती रात चारपाई के पास आग तापने के बाद सो गए। किसी कारणवश आग की चिंगारी से चारपाई में आग पकड़ लिया जिससे बलिराम की मृत्यु हो गई इस दौरान बचाने के प्रयास में पहुंची मृतक की पत्नी बबनी देवी भी मामूली रूप से झुलस गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए भेज दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



