google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवादा फाउंडेशन ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरजू को फर्नीचर सेट्स दियासमाज जागरण रंजीत तिवारीवाराणसी ।।

शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अवादा फाउंडेशन द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरजू में 240 विद्यार्थियों के बैठने हेतु फर्नीचर सेट्स प्रदान किए गए। इस सहयोग का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक बेहतर, सुव्यवस्थित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता एवं अध्ययन में रुचि बढ़ सके।


आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या श्रीमती रवींद्र कौर एवं अवादा फाउंडेशन के प्लानिंग मैनेजर विवेक शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में अवादा फाउंडेशन की लैंड टीम से मयूर चांवरिया, श्याम पंचारिया, राम रतन सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नईम मिर्ज़ा एवं विद्यालय के शिक्षकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रवींद्र कौर ने अवादा फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फर्नीचर की उपलब्धता से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान सुविधा मिलेगी, कक्षा-कक्षों का वातावरण और अधिक अनुशासित होगा तथा बच्चों में विद्यालय के प्रति सकारात्मक भाव विकसित होगा। अवादा फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती ऋतू पटवारी ने अपने संदेश में कहा कि,शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण भी उतना ही आवश्यक है। बरजू विद्यालय में 240 विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर सेट्स प्रदान करना इसी सोच का हिस्सा है, ताकि बच्चे सहजता और सम्मान के साथ अध्ययन कर सकें।अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा “अवादा फाउंडेशन सरकारी विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के आधारभूत संसाधनों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा सुविधाओं के अभाव में अपनी शिक्षा से वंचित न रहे।”श्रीमती ऋतू पटवारी ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं स्थानीय समुदाय के सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के सामूहिक प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने अवादा फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)