चक्काजाम शुरू होते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
समाज जागरण
मीरजापुर /लालगंज थाना के दुबार कला पुलिस चौकी अंतर्गत जैकर गांव के पास सिरसी नहर में बुधवार रात 8 बजे टोटो चालक एवम आर्केस्ट्रा संचालक 22 वर्षीय दिलीप कुमार उर्फ दीपक कोरी की सुखी नहर में लहुलुहान घायल व अचेतावस्था में मिला था। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के भाई रोहित ने हत्या का आरोप लगाते नामजद तहरीर थाने में दी गई थी। लेकिन प्राथमिकी दर्ज न होने से आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों द्वारा शुक्रवार को लालगंज दीपनगर मार्ग पर शव रख कर घंटों तक जाम कर दिया, जाम की सूचना मिलते ही प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज अमर बहादुर, नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा व प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर मार्ग पर जाम खुलवाया। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया।
दुबार कला बैसान बस्ती के रहने वाले मृतक के भाई रोहित कुमार के तहरीर पर थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त किया गया।
रोहित ने बताया कि बुधवार शाम करीब 8 बजे मृतक दीपक के साथ आर्केस्ट्रा में काम करने वाले सुरेश मौर्य,अब्दुल मोहम्मद और ठाकुर हरिजन द्वारा मेरे भाई के साथ मारपीट कर टोटो के साथ नहर में फेंक कर भाग गए थे ।ग्रामीणों की सूचना पर सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से क्षुब्ध परिजनों ने शुक्रवार को लालगंज दीपनगर रोड पर चक्का जाम किया ।क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ,नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के आश्वासन के बाद चक्का जाम हटाया गया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



