google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जगतपुर के पूर्व ग्राम प्रधान के निधन पर शोक श्रद्धांजलि

राजातालाब समाज जागरण विनीत कुमार सिंह
राजातालाब तहसील क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रहे अमलेश कुमार सिंह उर्फ धरो के माता जी के निधन पर लोगों ने शोक श्रद्धांजलि व्यक्ति की है। अमलेश कुमार सिंह की माता निर्मला सिंह का निधन पिछले दिनों हो गया। वह क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, समाजसेवी तथा ईट व्यवसायी स्वर्गीय दूधनाथ सिंह की धर्मपत्नी थी। इनके दो अन्य पुत्र अवधेश सिंह तथा ओमप्रकाश सिंह भी ईट व्यवसायी है तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।उनके निधन पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह,पारस नाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक सिंह, आराजी लाइन की ब्लाक प्रमुख डा नगीना पटेल, रोहनिया विधानसभा के विधायक डॉ सुनील पटेल, डॉ मनोज सिंह, नीरज सिंह एडवोकेट, संजीव सिंह, सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। क्षेत्रके लोगों ने निर्मल सिंह को अपने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)