google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से विद्युत पोल टूटा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के लहिया भतसार स्थित मेला मैदान के समीप शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर विद्युत पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 33 हजार वोल्ट का विद्युत पोल टूटकर कोरौती वाया देहली विनायक मार्ग पर गिर पड़ा। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।


विद्युत पोल टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के जेई सिद्धार्थ मौर्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और टूटे पोल को हटाने तथा विद्युत व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई में जुट गए।


इस संबंध में (जेई) ने बताया कि विद्युत पोल टूटने के कारण करीब दो घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं, यातायात व्यवस्था को भी सुचारु करा दिया गया है। सूचना पर पहुंची जंसा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)