google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छठ पूजा स्थल का रोहनिया विधायक ने किया निरीक्षण

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
छठ पूजा की पूर्व संध्या पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मदेरवा, संतकबीर घाट (चित्तूपुर) पहुंचकर विधायक रोहनिया एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने छठ पूजा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

विधायक ने विशेष रूप से घाटों की नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था का पूरा ध्यान रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा, स्वच्छता और लोक संस्कृति का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रती माताओं, बहनों एवं सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

डॉ. सुनील पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जाए, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।साथ में कार्यालय प्रभारी राजकुमार कश्यप , जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह , संदीप पटेल , दीपक पटेल , बृजेश पटेल, नीलय पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)