दैनिक समाज जागरण ब्यूरो उमाकांत साह
बांका/आंनदपुर: पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई श्याम जी रजक व पुलिस बल द्वारा शुक्रवार देर शाम संध्या गस्ती अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर नोनिया गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे उपेंद्र साह पिता रामदेव साह एवं दोमूहान गांव के ओली दास पिता लालू दास को गिरफ्तार कर शराब पीने की पुष्टि करते हुए मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम एवं सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को ही गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुम्हराडीह गांव निवासी नगरू पूझार पिता स्वर्गीय डहरु पूझार के घर बगल झाड़ी में छुपा कर रखे प्लास्टिक गैलन से सात लीटर महुआ शराब के साथ कारोबारी नगरु पूझार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध मद्य उत्पाद अधिनियम एवं सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को बांका जेल भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



