google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संत रामपाल जी द्वारा चलाये मार्ग का मूल उद्देश्य है दुनिया में सतयुग जैसा माहौल बनाना है

कमल सिंह लोधा दैनिक समाज जागरण

गुना-शनिवार को संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने विशाल सत्संग समारोह का आयोजन, जिला गुना तहसील राघोगढ़ के रूठियाई मुस्कान मैरिज गार्डन में किया | बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन संत रामपाल जी महाराज के मंगल प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे | एलईडी टीवी के माध्यम से सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक सत्संग चलाया गया |

संत रामपाल जी महाराज ने सत्संग में बताया है कि मौत बिसारी मूर्खा, अचरज किया कौन | तन माटी में मिल जाएगा, ज्यों आटे में लोन॥ अर्थात हे मूर्ख मानव तूने कैसा आश्चर्य कर रखा है कि मृत्यु को भुला दिया है, तेरा शरीर एक दिन मृत्यु को प्राप्त होकर मिट्टी मे मिल जाएगा | तेरा नाम -निशान यानी चिन्ह भी दिखाई नहीं देगा | जैसे आटे में नमक मिलने पर दिखाई नहीं देता | यदि मृत्यु याद है तो मानव कभी पाप व गफलत नहीं कर सकता

सत्संग में उपस्थित सेवादारों ने बताया कि कलियुग में सतयुग जैसा माहौल बनाना ही संत रामपाल जी महाराज जी का उद्देश्य है कबीर साहेब की वाणी है:- कलयुग मध्य सतयुग लाऊं।
ताते सत कबीर कहाऊं।। इस वाणी को कबीर साहेब जी ने वर्तमान समय के लिए बोला था, आज स्वय कबीर साहेब जी ही संत रामपाल जी महाराज के रूप में धरती पर आकर अपनी वाणी को सच कर रहे हैं। संत रामपाल जी द्वारा चलाये मार्ग का मूल उद्देश्य है दुनिया में सतयुग जैसा माहौल बनाना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)