google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*आनंदपुर ओपी परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित*



*दैनिक समाज जागरण*

बांका ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

बांका: बकरीद पर्व को लेकर चांदन प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी थाना परिसर में शनिवार 24 जून को चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य एवं आनंदपुर ओपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं एएसआई श्याम जी रजक की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ क्षेत्र के दोनों समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर होने वाली बकरीद की नमाज एवं कुर्बानी की जानकारी ली। एवं लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि, त्योहार के दौरान पुलिस की गश्ती तेज रहेगी। झूठे अपवादों से बचे रहना है, पर्व के दौरान किसी प्रकार की अशांति फैलाने वाले व्यक्ति की सूचना तुरंत दें ताकि वैसे चिन्हित की व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके। मौके पर दक्षिणी बार ने पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश यादव, सरपंच आशीष रॉबिन उड, उत्तरी बारने पंचायत सरपंच हरीश, ठाकुर, बालकृष्ण बरनवाल, अब्दुल कुदुस, मिराज अंसारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष चांदन अशोक प्रसाद यादव, मोहब्बत नसरुद्दीन, गोविंद यादव, इसराइल अंसारी, सिंघेश्वर यादव, भोला यादव, दीनदयाल दास,सरपंच प्रतिनिधि विशुन देव दास, सहदेव दास अलाउद्दीन अंसारी, नरेश दास,
सहित अन्य मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)