google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*आनन्द पुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो आरोपी गिरफतार भेजा जेल*



दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

बांका/चांदन:आनंदपुर पुलिस ने बीते शनिवार दीवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर ओ पी अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुधीर कुमार व पुलिस बल ने अलग-अलग ठिकानों से दो युवक को गिरफ्तार किया। जिसमें पहला गिरफ्तार युवक भैरोगंज बाजार निवासी चंद्रदेव बरनवाल का पुत्र संतोष कुमार बरनवाल बताया गया है। आशय की जानकारी देते हुए आनन्दपुर ओ पी अध्यक्ष सुनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार संतोष कुमार बरनवाल के विरुद्ध अवैध विदेशी शराब होम डिलीवरी करने का शिक़ायत था। जिसके खिलाफ अन्य मामले थाना में प्राथमिकी दर्ज था। जबकि इसका पिछ्ला अपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि गिरफ्तार संतोष कुमार बरनवाल 2017 में कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया बाजार में बैंक लूट कांड का अभियुक्त है। जिसमें एक बार उक्त मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार संतोष कुमार बरनवाल के विरुद्ध धारा 109 के तहत मामला दर्ज रविवार को बांका जेल भेज दिया। इसी क्रम में शनिवार को ही एक व्यक्ति को शराब के नशे गिरफ्तार कर जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार
दहगिलवा गांव के हुरो दास पिता लालजीत दास शराब पीकर अपने बाइक से गांव दहगिलवा जा रहा था। शराब के नशे में चूर होने के कारण पुलिस वाहन को देख अपना संतुलन खो दिया। जिसे देख पुलिस को संदेह होने पर हिरासत में ले लिया। जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि की गई। जिसे रेफ़रल अस्पताल कटोरिया में मेडिकल जांच कर रविवार को जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)