समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल
मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)22 मई 2023 :-महाराजा अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच डालटनगंज के तत्वधान में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस वर्ष आयोजित 10th and 12th की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण समाज के छात्र-छात्राओं को डाल्टनगंज शाखा द्वारा शील्ड और प्रशस्ति पत्र एवम पुष्पगुच्छ, पुस्तक से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा बच्चो का मार्गदर्शन किया गया।पुरस्कृत बच्चो द्वारा भी अपने अनुभव को साझा किया गया।इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पुनीत लाठ, सचिव राकेश सुरेका, उपाध्यक्ष विकास सिंघानिया,
कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद भूत, मोहन केडिया पियूष तुलस्यान, बदरी सिंघानिया,मनोज भिवानिया, विकास उदयपुरी, गोपाल छापड़िया,गिरधारी गर्ग,विमल पोद्दार,संजय केजरीवाल,सज्जन संघई, संदीप केजरीवाल,श्याम कामदार,रवि कामदार, नीरज कामदार,नीतू सुरेका, विनू अग्रवाल सहित समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



