अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर (झारखंड) 22 नवंबर 2026: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बागबेड़ा-जुगसलाई नगर इकाई की घोषणा रविवार को बागबेड़ा स्थित लोहिया भवन, सिद्धू-कान्हू मैदान में कार्तिक झा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
इकाई घोषणा के दौरान ऋतिक मिश्रा को नगर मंत्री, सुमित कुशवाहा एवं गोविंदा यादव को नगर सहमंत्री, प्रीतम शर्मा को एसएफएस प्रमुख तथा विमल को एसएफडी प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवी सिंह, अभिषेक कुमार एवं सौरभ ठाकुर सहित रवि साहिल, अभय, सौरभ सुतिया, हर्षित, योगेश कुमार, ऋषि, सोनू, अनुभव, आयुष, अंकित मिश्रा एवं कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्तिक झा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करती आई है। बागबेड़ा-जुगसलाई क्षेत्र में नई इकाई का गठन विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और युवाओं को सकारात्मक नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नवसदस्यों ने सामूहिक रूप से वीर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



