कुमार जय मंगल अध्यक्ष एसक्यू जामा महामंत्री बने
विजय तिवारी
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित बांधवगढ़ में इंडियन नेशनल माइनवर्कर्स फेडरेशन के 33वें राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें देश भर से सैकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सम्मेलन के उपरांत हुए चुनाव में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से कुमार जय मंगल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा महामंत्री पद पर एसक्यू जामा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एके झा, गोपाल नारायण सिंह, बृजेंद्र सिंह आदि के नाम शामिल हैं।
सम्मेलन में सिंगरौली कोलकाता, बिहार ,झारखंड, उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र एवं देश के अनेक हिस्सों से वरिष्ठ यूनियन पदाधिकारियों, देशभर से आए सम्मानित प्रतिनिधियों एवं श्रमिक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सम्मेलन में एसइसीएल से अमरजीत सिंह संदीप दीक्षित एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए कुमार जय मंगल ने कहा कि यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
तीन दिवसीय इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन जनवरी में बताया गया है कि आगामी 1 से 3 जनवरी 2026 तक इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



