समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय सिरिहीरा में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूम धाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव और ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि संजय कुमार यादव ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, एआरपी आशुतोष मिश्रा, प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र उपाध्याय, सर्वेश सिंह, अनु कपूर, मीनू सिंह, नीतू सिंह, ममता सिंह, किरन देवी, रसोइया और नोडल शिक्षक संकुल आनंद दूबे सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



