घटना की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस रंजिश, लूटपाट और बच्ची से हैवानियत के बाद हत्याकांड के एंगल पर कर रही जांच
सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां आए दिन हत्याओं के लगातार जारी क्रम में बीती रात एक और महिला को मौत के घाट उतारने के साथ ही उसकी पोती को भी मरणासन्न कर दिया गया ,जिसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।
फिलहाल घटना की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है ,फिर भी पुलिस इस मामले में रंजिश, लूटपाट और बच्ची से हैवानियत के बाद हत्याकांड के एंगल पर जांच कर रही है।
आज शुक्रवारको घटना की सूचना पर महराजपुर थाने की फोर्स के अलावा, एसीपी हरीश चंदर और डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचघटना का जायजा लिया। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम ने एविडेंस कलेक्ट किया है।
महिला की हत्या की यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में हुई। पुलिस रंजिश, लूटपाट और बच्ची से हैवानियत के बाद हत्याकांड के एंगल पर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार घटना के समय महिला 55 साल की कुसमा देवी अपनी 9 साल की पोती के साथ सो रही थी। उसके पति शंकर सविता का 10 साल पहले निधन हो चुका है। उनके दो बेटे हिमांशु और गोविंद हैं। यह दोनों शादीशुदा हैं।
पुलिस के अनुसार हिमांशु कानपुर के नौबस्ता धोबिन पुलिया के पास पत्नी सीमा के साथ रहता है। दूसरा बेटा गोविंद अजमेर में काम करता है और वहीं पत्नी के साथ रहता है। कुसुमा के घर से 50 मीटर दूर दिनेश का घर है। दिनेश कुसुमा के देवर का बेटा है। मौके पर पहुंची पुलिस को दिनेश ने बताया कि गुरुवार रात को मेरी बेटी प्रियांशी (9) कुसुमा के साथ थी। वो वहीं उनके घर में सो गई। कुसुमा अकेले रहती थी। अक्सर बेटी उनके घर पर ही रुक जाती थी।
फिलहाल इस घटना की वजह क्या है पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है। उसके मुताबिक घटना का सटीक खुलासा करके हत्यारों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



