google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुर्लिकोट थाना क्षेत्र में नशा विरोधी जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से सहयोग की अपील

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत कुर्लिकोट थाना क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है और पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी तथा सामाजिक अव्यवस्था को जन्म देता है। अधिकारियों ने विशेष रूप से कहा कि शराब,सुखा नशा, स्मैक जैसे मादक पदार्थों के साथ-साथ पान, पुरिया और गुटखा जैसी नशीली आदतें युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है और समाज की प्रगति भी बाधित हो रही है।


पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके विरुद्ध जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है तथा आम जनता की सक्रिय भागीदारी से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)