google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना पुलिस ने किया एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शनिवार की रात्रि में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम डुमरी निवासी सोनू कुमार, पिता हरेंद्र यादव, अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और उसका उपयोग कर गांव एवं समाज में दहशत फैलाने की मंशा रखता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में दुल्हिनबाजार थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी सोनू कुमार मौके से फरार हो गया।


हालांकि पुलिस ने उसके घर की विधिवत तलाशी ली, जिसमें एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है और मामले की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में दुल्हिन बाजार थाना में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


छापामारी दल में पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष सोनू कुमार, पु०अ०नि० सोनू त्रिवेदी, पु०अ०नि० बिट्टु कुमार, पु०अ०नि० विजय सिंह सहित सिपाही अरविंद कुमार चौधरी एवं सुबोध कुमार शामिल थे। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह ने कहा की अवैध हथियार रखने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)