*अंतिम दिन नबीनगर से राजद प्रत्याशी आमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया नामांकन*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर विधान सभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी आमोद कुमार चंद्रवंशी ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने नबीनगर बाजार में मतदाताओं से मुलाकात की और अपने विजय का दावा किया।आमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो उनकी पहली प्राथमिकता नबीनगर को अनुमंडल बनवाना होगा।

इसके अलावा, क्षेत्र के विकास के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। आमोद ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त नबीनगर करते हुए एनटीपीसी नबीनगर प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया उनकी प्रथम प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और वे भारी मतों से चुनाव जीतेंगे ।आमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के विकास के लिए काम करना होगा। वहीं अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी जदयू के पूर्व प्रवक्ता और नबीनगर के प्रमुख लव सिंह ने भी नामांकन किया।उन्होंने एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार पर बाहरी होने का  तंज कसते हुये कहा कि चुनाव के समय नबीनगर याद आती है अबकी बार गंगा पार भेज दिया जायेगा।नबीनगर से नबीनगर का बेटा तैयार है।

वहीं अंतिम दिन कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।नबीनगर विधान सभा क्षेत्र में चुनावी दंगल में कई प्रत्याशी मैदान में हैं। महागठबंधन से राजद के आमोद कुमार चंद्रवंशी के अलावा एनडीए ने जदयू के चेतन आनंद को मैदान में उतारा हैं। चेतन आनंद ने अपने नामांकन के दौरान कहा था कि वे पार्टी के भरोसे को टूटने नहीं देंगे और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)