अनूपपुर 12 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाली गाय को पुरस्कृत करने की योजना अंतर्गत जिला अनूपपुर में प्रतियोगिता का आयोजन 12 एवं 13 फरवरी को कार्यालय उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें तीन बार का दूध उत्पादन रिकॉर्ड कर औसत निकाला जाएगा।
सर्वाधिक औसत उत्पादन करने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली गायों को क्रमशः रुपए 51 हजार का प्रथम पुरस्कार 21 हजार का द्वितीय पुरस्कार तथा 11 हजार का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार 13 फरवरी 2023 को प्रातः 11 बजे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदे लाल सिंह , विधायक कोतमा श्री सुनील सराफ, जिला पंचायात अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह जिला पंचायत अनूपपुर के कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री राम जी रिंकू मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के पदेन अध्यक्ष श्री अभय सिंह ओहरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, प्रगतिशील पशुपालकों को शामिल होने की अपील उपसंचालक पशु पालन विभाग अनूपपुर द्वारा की गई है।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








