google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेदिनीनगर, पलामू: हज 2023 के लिए आवेदन 10 मार्च तक लिया जायेगा: ग्यासुद्दीन

समाज जागरण,बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)11फरवरी 2023:पलामू जिले में हज 2023 के लिए जाने वाले जायरीनों को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 है। उक्त आशय की जानकारी झारखंड राज्य हज समिति के सदस्य सह नगर पंचायत हुसैनाबाद के उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन सिद्दीकी ने दी। उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने के पहले हज गाइडलाइन का अवलोकन कर लें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य किया जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)