google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर विधान सभा क्षेत्र से अर्चना चंद्र यादव ने किया नामांकन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) मंगलवार को नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार अर्चना चंद्र यादव ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद उन्होंने नबीनगर में भ्रमण कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। उनके नामांकन से नबीनगर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।अर्चना चंद्र यादव की उम्मीदवारी से महिला और युवा मतदाताओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है । पूर्व में अर्चना नबीनगर से भी उम्मीदवार रह चुकी हैं। अब जन सुराज पार्टी के टिकट पर वह नबीनगर से चुनाव मैदान में हैं। अब देखना यह है कि अर्चना चंद्र यादव नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में कितना प्रभाव छोड़ पाती हैं।नामांकन के बाद नगर भ्रमण में अर्चना के साथ जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह, बारुण प्रखण्ड अध्यक्ष,दिवाकर चंद्रवंशी,पवन सिन्हा ,पप्पू ठाकुर सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं एवं पुरुष कार्यकर्ता रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)