दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़: ईचाडीह पंचायत के बाबूडीह गांव में मंगलवार को हनुमान मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण हेतु भूमि का चयन किया गया और विधि-विधान के साथ नींव रखकर झंडा गाड़ा गया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल व्याप्त रहा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर का निर्माण गांव की आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा। इससे युवाओं में धार्मिक भावना और सामाजिक सौहार्द को नई दिशा मिलेगी।
इस दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मंदिर निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग, युवा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद नियमित रूप से आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे गांव में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



