एक पैर से विकलांग जलाभिषेक के लिए जाते श्रद्धालु को सदर क्षेत्राधिकारी ने दी सहारा
अरविन्द गुप्ता/ समाज जागरण
सोनभद्र। अंतिम आगामी श्रावण मास जलाभिषेक को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा ने शुक्रवार से ही विजयगढ़ दुर्ग किले पर निगरानी में लगे हुए हैं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में विजयगढ़ दुर्ग से जल लेकर अंतिम सोमवार को जलाभिषेक हेतु भारी संख्या में कांवरिया जयगढ़ दुर्ग से जल लेकर अंतिम श्रावण मास के दौरान कांवर यात्रा एवं देवघर जलाभिषेक के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं को पूर्ण सुरक्षा, सुविधा क्षेत्राधिकारी द्वारा दिया जा रहा है क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा श्रावण मास हमारे लिए श्रद्धा और सुरक्षा दोनों का विषय है। हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी श्रद्धालु असुविधा का शिकार न हो। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा मार्ग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, दवा इलाज सफाई एवं सुरक्षा के सभी प्रबंध कर लिए गए हैं क्षेत्राधिकारी का शख्स निर्देश है कि जलाभिषेक हेतु त जाने वाले देवघर कांवरियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो यदि कोई समस्या दिखती है तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि विजयगढ़ दुर्ग किला से लेकर सीढ़ियों तक का मार्ग रोशनी से जगमगाया जा चुका है, और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की निगरानी की जारही है क्षेत्राधिकारी ने स्वयं क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए तैयारियों का निरीक्षण किया और मौके पर कांवरियों से संवाद भी किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन और प्रशासन दोनों स्तरों पर पूरी मुस्तैदी से काम किया जा रहा है जलाभिषेक के लिए विजयगढ़ दुर्ग पर गए हुए एक पैर से विकलांग भक्त का क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा ने अपने हाथों से सहारा देकर सीढियां चढ़ाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



