google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानो की खुशहाली से ही देश की तरक्की : अखंड प्रताप सिंह

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश हैं।किसानो की समृद्धि और खुशहाली से देश विकसित होगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह शनिवार को सेवापुरी विधानसभा के बनौली (कालिकाधाम) में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा में अजगरा विधानसभा सभा क्षेत्र से सैकडों कार्यकर्ताओ संग पहुंचे हुए थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत रुपया 20,500 करोड़ से अधिक की राशि देशभर के 9.70 करोड़ से अधिक पात्र अन्नदाताओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से अंतरित की।यह अभूतपूर्व पहल किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता और किसान कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता हैं।किसानों को समृद्ध बनाने के साथ ही प्रधानमंत्री जी ने काशी में नागरिक सुविधाओं से संबंधित 2,200 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किए।दो हजार से अधिक दिव्यांगजन एवं वृद्धजन को सहायक उपकरण का वितरण किए।ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के प्रधानमंत्री व काशी के सांसद का प्रथम आगमन होने से जनता में काफी उत्साह रहा।बारिश का मौसम होने के बावजूद उत्सव का माहौल बनाकर जनता अपने लोकप्रिय सांसद व प्रधानमंत्री को सुनने आयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)