नई कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा, मातृशक्ति और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर**
**गाजियाबाद।** आर्य केन्द्रीय सभा गाजियाबाद की चुनाव के बाद पहली बैठक रविवार को आर्य समाज मंदिर, 5/ए-5 राजनगर में डॉ. वीरेन्द्र नाथ सरदाना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ ईश्वर स्तुति, प्रार्थना एवं उपासना के साथ हुआ। महामंत्री कृष्ण कुमार यादव ने पिछली बैठक की चुनाव संबंधी कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में महामंत्री कृष्ण कुमार यादव ने मातृशक्ति प्रकोष्ठ सहित नई कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की और नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से स्वामी दयानंद जन्मोत्सव, ऋषि निर्वाण दिवस, आर्य समाज स्थापना दिवस, ऋषि बोधोत्सव एवं श्रद्धानंद बलिदान दिवस जैसे कार्यक्रमों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। साथ ही शिथिल पड़े आर्य समाजों को पुनः सक्रिय करने तथा जन-जन तक वैदिक विचारधारा और सत्य सनातन वैदिक धर्म की जानकारी पहुंचाकर लोगों को इससे जोड़ना संगठन की प्राथमिकता होगी।
जिला सभा के मंत्री सत्यवीर चौधरी ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद के शताब्दी बलिदान दिवस के अवसर पर 25, 26 एवं 27 दिसंबर 2026 को गाजियाबाद महानगर में भव्य शोभायात्रा और तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
ओम पाल शास्त्री ने मातृशक्ति और युवाओं को संगठन में आगे लाने पर जोर दिया, जबकि विजय पाल कसाना ने यज्ञ की महिमा पर विचार रखे। वैदिक विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर श्रद्धानन्द शर्मा, डॉ. आरके आर्य, वेदव्यास, विजयेन्द्र आर्य, प्रदीप गुप्ता, वेद प्रकाश तोमर, सुरेश आर्य, सेवा राम त्यागी, सतीश आर्य एवं कविता राठी ने अपने विचार व्यक्त किए।
कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह तोमर ने कहा कि आर्य समाज को युवाओं के बीच वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के लिए अपनी वैचारिक शक्ति लगानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी वैदिक संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सके।
बैठक में सुमन चौहान, शिल्पा गर्ग, डॉ. प्रतिभा सिंघल, प्रवीण आर्य, डॉ. प्रमोद सक्सेना, सुभाष शर्मा एवं सुरेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में शांतिपाठ एवं जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



