google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

असम राज्य की तीसरी कचरा निपटान एवं खाद निर्माण परियोजना का दुमदुमा में मंत्री रुपेश ग्वाला ने किया उद्घाटन

दैनिक समाज जागरण गोरखनाथ गुप्ता।
असम राज्य की तीसरी और तिनसुकिया जिले की पहली ठोस कचरा निपटान एवं खाद निर्माण परियोजना का  दुमदुमा में असम सरकार के श्रमिक कल्याण , चाय जनजाति और आदिवासी कल्याण , गृह विभाग के केबिनेट मंत्री रूपेश ग्वाला ने आज उद्घाटन किया । नगर के ऊंचामाटी सार्वजनिक बस स्टैंड के पीछे करीबन तीन करोड़ रूपए की लागत से इस प्रकल्प को लगाया गया । यह प्रक्रिया घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले जैविक और अजैविक कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन करके कचरे के पृथक्करण, खाद निर्माण और पुन: प्रयोज्य सामग्रियों के पुन: उपयोग पर केंद्रित है।

यह संयंत्र  क्षेत्र से सतत अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य  अपशिष्ट के पृथक्करण, पुनर्चक्रण, प्रसंस्करण और खाद निर्माण को बढ़ावा देना है, जिससे स्वच्छता के लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। इस परियोजना से दुमदुमा शहर में प्रतिदिन 8 मेट्रिक टन कचरे के मुकाबले 50 मेट्रिक टन कचरे का निपटान हो सकेगा। इस परियोजना के स्थापित होने के बाद, दुमदुमा में डंपिंग ग्राउंड की आवश्यकता नहीं होगी। यह राज्य की तीसरी परियोजना है। इससे पहले यह परियोजना लखीमपुर और ढेकियाजुली में स्थापित की जा चुकी है। ।इस कार्यक्रम का संचालन दुमदुमा पौर सभा के अभियंता निरूद्ध डेका ने किया तथा स्वागत भाषण पौर सभा के  कार्यकारी अधिकारी विद्युत विकास चांगमाई ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से कचरा को तीन भागों में बांटा जायेगा । मशीन से कटिंग कर 75 mm ,25 mm ,5 mm  हर रोज अचंल का कचड़े को विभिन्न भागों में बांटा जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री रूपेश ग्वाला , दुमदुमा पौर सभा की सभानेत्री कांता भट्टाचार्य , दुमदुमा सम जिला आयुक्ता नुसरत नसरीन, दुमदुमा पौर सभा के कार्यकारी अधिकारी विद्युत विकास चांगमाई , माकुम पौर सभा की अध्यक्षा अर्चना सैकिया ,उपाध्यक्ष तीर्थ राज प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन बरूआ , समाजसेवी क्रमशः किशनलाल पारीक , ललित गोगोई , गोबिंद फुकन , डॉ प्रणव ज्योति डेका , प्रकाश दत्त, इस प्रकल्प के निर्माण कर्ता उदय कनोई , दुमदुमा वीर राघव मोरान सरकारी आदर्श महाविद्यालय के अध्यक्ष  अमर ज्योति सैकिया , दुमदुमा महाविद्यालय के अंजन सैकिया, आदि मंचासीन रहे । इसके अलावा दुमदुमा पौर सभा के पार्षद , भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दुमदुमा पौर सभा की सभानेत्री ने मंत्री रूपेश ग्वाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रकल्प उनके सहयोग से ही लगा है । दुमदुमा सम जिला आयुक्त , वीर राघव मोरान सरकारी आदर्श महाविद्यालय के अध्यक्ष , प्रकल्प के निर्माणकर्ता (ठेकेदार) ने अपने विचार रखते हुए मंत्री की प्रशंसा की । विधायक व मंत्री रूपेश ग्वाला ने अपने सम्बोधन में कहा कि दुमदुमा पौर सभा के सहयोग से इस प्रकल्प को लगाया गया है तथा दुमदुमा को एक सुन्दर शहर बनाने की उनकी योजना है । उन्होंने कहा कि अति शीघ्र ही रूपाई से माकुम तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण अगस्त माह से चालू किया जाएगा । उन्होंने  भावी परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि  दुमदुमा कुम्हार पट्टी का पुल , इंडोर स्टेडियम , दुमदुमा श्मसान घाट के पास पार्क  , रूपाई महाविद्यालय में एक स्टेडियम , सहित अनेक कार्यों के बारे में जानकारी दी । इसके बाद लगाए गए कचरा निष्कासन प्रकल्प के फलक पट का पर्दा उठाया तथा दुमदुमा पौर अध्यक्षा ने दीप प्रज्ज्वलित कर नारियल फोड़ा । तत्पश्चात मंत्री रूपेश ने कचरा निष्कासन प्रकल्प का फिता काटा तथा विधिवत पूजा के बाद सभी मशीनों को चालू कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)