google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना चोपन की साइबर टीम ने वापस कराये 16288/- रुपये*

समाज जागरण

सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र की मुस्कान गुप्ता पुत्री कमलेश कुमार गुप्ता निवासी ओबरी मारकुण्डी थाना चोपन जनपद सोनभद्र का दिनांक 12.07.2025 को 16288/- रुपये की धनराशि किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा दिनांक- 23.07.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ( cybercrime.gov.in ) के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी।


साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा चलाए जा रहे अभियान, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा एनसीआरपी पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि कुल 16288/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक 30.07.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदिका द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)