google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आशा वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय बढ़ाने की मांग

ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा। वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा देना, मानदेय बढ़ाकर 20,000 रुपये करना (वर्तमान में 2,000 रुपये), बकाया भुगतान एकमुश्त करना और 10 लाख रुपये का बीमा शामिल है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘2 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल आशा कार्यकर्ता रिजवाना ने बताया कि वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि धरने से पहले अधिकारियों को इसकी सूचना और ज्ञापन मुख्यालय पर दिए गए थे।
नगवां ब्लॉक से आई आशा कार्यकर्ता तारा देवी ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उन्हें पिछले तीन साल (2022, 2023, 2024) से पल्स पोलियो अभियान का भुगतान नहीं मिला है। इस भुगतान के अभाव में उन्होंने पोलियो टीकाकरण का बहिष्कार किया है। तारा देवी ने आरोप लगाया कि भुगतान न मिलने के बावजूद प्रभारी उन पर काम करने का दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएमओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को इस बारे में जानकारी है, लेकिन वे कह रहे हैं कि पैसा जुलाई में भेजा जा चुका है, जबकि उनके खातों में कोई राशि नहीं आई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)