google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डुमरी में बिनोद बाबू की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / डुमरी : झारखंड आंदोलन के महानायक एवं समाज सुधारक बिनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि डुमरी विधानसभा स्थित चिरेया मोड में गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित डुमरी विधानसभा प्रभारी आजसू महिला नेत्री यशोदा देवी ने बताया कि बिनोद बाबू झारखंड के अलावा देशभर में उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है। वे हमेशा पढ़ो और लड़ो का नारे देते थे। उनका यह नारा बच्चे बच्चे के जुबान पर है। उन्होंने झारखंड में कई स्कूल, कालेज खुलवाए हैं। ताकि यहां के लोग शिक्षित होकर बेहतर जीवन यापन कर सके। उनकी पुण्यतिथि पर आज जगह-जगह भव्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर सतीश कुमार, पप्पु कुमार, छक्कन् महतो, अशोक यादव, प्रेमचंद महतो, तिलक महतो, महावीर महतो, चंद्रदेव महतो, राजाराम महतो आदि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)