समाज जागरण
शिव तिवारी
बड़ागांव
वाराणसी- बलदेव पीजी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में प्रवक्ता डॉ. रामजी दुबे की पत्नी डॉ. प्रज्ञा वर्मा का चयन उत्तर प्रदेश विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डॉ. प्रज्ञा वर्मा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विज्ञान संस्थान से जुड़ी रही हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राणी विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनके शोध कार्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से वर्ष 2025 में महिला वैज्ञानिक सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा वर्ष 2024 में इमर्जिंग रिसर्चर इन क्रोनोमेडिसिन अवार्ड तथा दिसंबर 2025 में सरदार पटेल ग्लोकल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। डॉ प्रज्ञा वर्मा की मैकेनिक अधिकारी बनने पर बलदेव कॉलेज में भी जश्न का माहौल रहा कॉलेज के प्रबन्धक डॉ0 एसडी अग्रवाल,प्राचार्य डॉ0 आनंद प्रकाश, कार्यालय अधीक्षक आलोक चौबे, अनामिका दुबे, डा0 बृजेश शुक्ल, अमरेंद्र वत्स, डा0 राकेश्वरी डा0 पंकज सिंह ने डॉ रामजी दुबे को उनकी पत्नी के वैज्ञानिक अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं दीl
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



