समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के केन्द्रिय/प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान(डा0 प्रदीप सिंह प्रान्तीय अध्यक्ष ग्रा0पं0अ0 संघ एवं सुबाष चन्द्र पाण्डेय प्रान्तीय अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ (एसो0) पर जनपद वाराणसी के समस्त विकास खण्ड़ो में जय प्रकाश भारती अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व बृजेश सिंह अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ वाराणसी के नेतृत्व में समस्त सचिवों ने काली पट्टी बाह पर बांधकर आनलाईन उपस्थिति प्रणाली व अन्य विभागों द्वारा थोपे गये कार्यो का विरोध एवं साईकिल भत्ता मात्र 200 रू0 दिये जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर विरोध जताया।
वर्तमान में बिना वाहन भत्ता के कार्य किया जाना सम्भव नही है तथा जटिल ई-ग्राम स्वराज व गेटवे प्रणाली को सरल करने के सम्बन्ध में सभी विकास खण्ड़ों पर सभी समस्त सचिवों द्वारा दिनांक 01दिसम्बर से 04 दिसम्बर तक बाह पर काली पट्टी बाधकर शासकीय कार्य करेंगें।
तथा 05 दिसम्बर को समय 11 बजे से 01 बजे के बीच प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर समस्त विकास खण्डों के मुख्यालय पर फर्श पर दरी विछाकर शांतिपूर्वक सांकेतिक सत्याग्रह करेंगे। अपरान्ह् 01 बजे सत्याग्रह के उपरान्त खण्ड विकास अधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 एवं मुख्य सचिव उ0प्र0 को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से पत्र प्रेषित करने हेतु ज्ञापन देंगे। उसी दिन ज्ञापन उपरान्त जनपद के समस्त पंचायत सचिवों के व्यक्तिगत फोन नं0 पर क्रियेट किये गये समस्त शासकीय जनपदीय एवं विकास खण्ड स्तरीय ग्रुपों से लेफ्ट करेगें।
तत्पश्चात सभी सचिव अपने-अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगें।
10 दिसम्बर से स्वयं के इंजन चालित वाहन से क्षेत्रीय भ्रमण सचिवों द्वारा नही किया जायेगा। समस्त सचिवों द्वारा साईकिल से भ्रमण होगा। 15 दिसम्बर को जटिल ई-ग्राम स्वराज व गेटवे प्रणाली प्रक्रिया का विरोध करते हुये भुगतान की प्रक्रिया को सरल करने के मांग के साथ तक उसी दिन समय 11 बजे दिन में सहायक विकास अधिकारी (पं0) महोदय के कार्यालय में डी0एस0सी0/डोगल जमा कर दिया जायेगा।
कार्यक्रम में जय प्रकाश भारती, बृजेश कुमार सिंह ,सतीष कुमार मौर्य जिला मंत्री, ग्रा0पं0अ0, सुनील पाण्डेय जिला मंत्री, ग्रा0वि0अ0 संघ, उपेन्द्र दीक्षित (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), ज्ञानेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष), अरविन्द वर्मा (कोषाध्यक्ष), चन्द्रभान सिंह, आनन्द प्रकाष गोंड, संजय कुमार सोनकर, गौरव विष्वकर्मा, सत्येन्द्र कुमार, विरेन्द्र कुमार, सुरेष मौर्य, स्वाती सिंह, दीक्षा श्रीवास्तव, लालबहादुर पटेल, अशोक चौबे, ड्ब्लू यादव, हिमांशु चौबे, राकेश कुमार, सोनू पटेल, आनन्दशील अम्बेडकर, ज्योति गुप्ता, सुजीत यादव, हीना पाण्डेय, बीना सोनकर, योगेन्द्र पाल, सुयष श्रीवास्तव, अभिलाष कुमार समस्त सचिव शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



