google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में बकाया बिजली बिल भुगतान करना हुआ अनिवार्य

जमा नही करने पर दिसम्बर माह से कटेगी बिजली

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ मुख्य मंत्री विद्युत सहायता योजना से लोगों को 125 यूनिट निः शुल्क बिजली दी जा रही है। इसके बावजूद भी पहले से बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहें है। ऐसे में बिभाग ने फैसला लिया है कि बकाया बिजली बिल नही जमा करनेवाले उपभोक्ताओं की कनेक्शन दिसम्बर माह से काट दी जाएगी।
जिसकी जानकारी देते हुए पालीगंज सहायक बिधुत अभियंता बिपिन बिहारी लाल ने बताया कि पूर्व का सभी बकाया बिल सभी उपभोक्ताओं को भुगतान करना अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं से बार बार अनुरोध के बावजूद भी बकाया बिजली बिल नहीं भुगतान किया जा रहा है। बिजली चोरी करनेवालों के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। मुख्यालय के निर्देश पर बकाया बिल और चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश है। दो माह से अधिक बिजली बिल बकाया रखने बाले उपभोक्ताओं की बिजली काटी जाएगी इसकी सारी जवाबदेही उपभोक्ताओं की होगी। अतः बिपिन बिहारी लाल ने पालीगंज बिधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत आनेवाले सभी बिधुत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली बिल का भुगतान कर दें और लाइन कटने से बचे। अब बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री है इसलिए उपभोक्ता बिजली चोरी करने से बचे। वही उन्होंने बताया कि दिसंबर माह से बकाया बिजली बिल रखने वाले उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूली करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नहीं भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं की लाइन काटी जाएगी। बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली काटने के बावजूद अगर बिजली का उपयोग करते हुए पाए जाएंगे इनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतः एक बार फिर सभी केंद्र उपभोक्ताओं से आनुरोध है कि बकाया बिजली भुगतान कर दें और कानूनी कार्रवाई से बचे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)