दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 25 अक्टूबर। सुंदरकांड आयोजन को लेकर समाज में श्रद्धा व भक्ति भाव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और सुंदरकांड पाठ में लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बहल के पहाड़ी माता मंदिर में रामप्रसाद चैहड़िया परिवार की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बाद दोपहर 3 बजे से मंदिर परिसर में भगवान श्रीहनुमान की प्रतिमा का श्रृंगार किया। गंगाजल, केसर, चंदन और पुष्प से विशेष पूजन किया गया। हनुमान जी को नैवेद्य अर्पित किया गया और तुलसी सहित प्रसाद चढ़ाया गया। सुंदरकांड पाठ के वाचक व्यास विजय कुमार शुक्ला के ओजस्वी स्वर से तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस के भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, बाली, अंगद, जामवंत और लंका दहन से संबंधित कथाओं का विस्तार से वर्णन किया। शुक्ला ने बताया कि सुंदरकांड के पाठ से लोगों में भक्ति भावना बढ़ती है व श्रवण करने व करवाने से मानसिक शांति व सुख की प्राप्ति होती है और ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बनता है जो धर्म को मजबूत कर रहे हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम में रामप्रसाद, लालचंद चैहड़िया, समाजसेवी सागरमल केडिया, बंसी लाल, बजरंग लाल, संजय कुमार, वैशाली, वंश, सुशील केडिया, अशोक साबू, राकेश भाटोलिया हरेश सहित सैकड़ो की संख्या में महिला व लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।
सुंदरकांड समापन के बाद भक्तों ने आरती की। श्रद्धालुओं काे प्रसाद वितरित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



