राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के खरना पंचायत अंतर्गत जरवा टोला में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क बनाने का फैसला किया।बताते है ग्रामीणों को आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी सड़क नसीब नहीं हुआ।समय के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी बदले लेकिन किसी ने भी जरवा को विकास की और ले जाने की जरूरत महसूस नहीं की।मजबूर होकर ग्रामीण बुढ़वाडीह से जरवा आदिवासी टोला लगभग तीन किलोमीटर श्रमदान कर सड़क बनाने का फैसला किया।

पंचायत सचिव सह बीपीआरओ सुरेंद्र प्रसाद के द्वारा निरीक्षण कर ग्रामीणों को जल्दी ही मनरेगा में मिट्टी मोरम पथ निर्माण कार्य करवाने का आश्वाशन दिया गया।मौके पर मनोज बेसरा, अंजली कुमारी,सुरजी देवी,लीलो देवी,संगीता देवी,मंजू देवी,अनीता देवी,फूलो देवी,अनीता देवी,रेनू देवी,शंकर बेसरा आदि ग्रामीण मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



