प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार की शाम को सरेआम हुई शूट आउट की घटना में माफिया और बाहुबली अतीक अहमद अपने भाई अशरफ अहमद के साथ मारा गया है. एक साथ हुई दोनों भाइयों की हत्या ने पूरे यूपी को हिला कर रख दिया है. आपको बता दें कि अशरफ और अतीक की हत्या से कुछ ही घंटे पहले अतीक अहमद के बेटे असद को भी यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था और इसके बाद शनिवार को ही अतीक के बेटे असद को दफनाया गया था.

बेटे के दफनाए जाने के कुछ घंटे बाद अतीक अहमद की उसकी भाई समेत फिल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गई. मालूम हो कि गुरुवार को उमेश पाल हत्याकांड में शूटर्स को लीड करने वाले असद अहमद की पुलिस ने गुरुवार को झांसी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस दौरान अतीक अहमद के बेटे के साथ गुलाम पुत्र मकसूदन को भी एनकाउंटर में ढेर किया था. अतीक अहमद अपने बेटे के जनाजे में भी शामिल नहीं हो सका था.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



