google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नौडीहा बाजार थाना प्रभारी को बर्खास्त करें आरक्षी अधीक्षक–रूचिर तिवारी

समाज जागरण,बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 16 अप्रैल 2023:- नौडीहा बाजार थाना प्रभारी ने कुहकुह कला के लीज धारको और उसके गुंडों के साथ दलितों के घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए किया मारपीट रामप्रवेश भूइंया का माथा फटा आंख के पास गहरा चोट है। नौडीहा बाजार अंचल अंतर्गत ग्राम कुहकू कला के निवासी प्रवेश भुइंया एवं अन्य सभी ग्रामीणों ने कल अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम कुहकू कला में अवैध माइंस के खिलाफ मीटिंग कर बाबा साहेब का जयंती उत्सुकता पूर्वक मना कर जब घर लौटे तो नौडीहा बाजार थाना प्रभारी पुलिस और स्थानीय गुंडों को साथ लेकर मारपीट किया महिलाओं को भद्दी भद्दी गालियां दी और महिलाओं को भी पुलिस पदाधिकारियों और स्थानीय गुंडों ने लाठी डंडा से पीटा। इससे पहले भी नौडीहा बाजार थाना प्रभारी का रवैया स्थानीय ग्रामीणों के खिलाफ रहा है रात को 1:00 बजे गंभीर स्थिति को देखते हुए पीड़ित परिवार छतरपुर अस्पताल गया जहां पर प्राथमिक उपचार होने के बाद मेदनीनगर सदर अस्पताल में रेफर किया गया। ऐसी परिस्थिति में ऐसा प्रतीत होता है कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भी सामंती थाना प्रभारी ने दलितों के घर में घुसकर अकारण उनके साथ मारपीट किया जो सीधा- सीधी संवैधानिक मूल्यों का हनन है पलामू आरक्षी अधीक्षक अभिलंब नौडीहा बाजार थाना प्रभारी को बर्खास्त करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)