google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हाजिरी तो बनती है लेकिन भोजन नहीं मिलता है साहब

दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता

औरंगाबाद (बिहार) 21 फरवरी 2023 :-

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड क्षेत्र के नरची गांव स्थित मध्य विद्यालय में छात्रों को उपस्थिति की हाजिरी बना दी जाती है लेकिन उन्हें मध्यान भोजन से वंचित रखा जा रहा है। विद्यालय के कक्षा 4 की छात्रा कंचन कुमारी कक्षा 7 की रिंकी कुमारी रानी कुमारी नीलू कुमारी और कक्षा आठ की सीमा कुमारी ने बताया कि विद्यालय में विभाग के द्वारा मध्यान भोजन बनाने के लिए राशन तो आता है लेकिन हम लोगों को हाजिरी बना कर मध्यान भोजन से वंचित रखा जाता है।

जब इस बात की जानकारी लेने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापिका शांति देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल 332 छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। आज किसी कारणवश मध्यान भोजन नहीं बना था। उन्होंने बताया कि विद्यालय में चापाकल बिगड़ा हुआ है लाइन आता है तो मोटर चालू होता है उसी से बच्चे पानी पीते हैं। अब सवाल यह कि छात्रों के द्वारा कहा जाता है कि मध्यान भोजन नहीं बनती जबकि प्रधानाध्यापक के द्वारा कहा जाता है कि आज किसी कारणवश नहीं बना है। लेकिन सच्चाई क्या है यह तो पदाधिकारियों का जांच का विषय है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)