औरंगाबाद : चुनावी सभा में खूब गरजे नरेंद्र मोदी बिकास के राह पर बिहार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद में देव मोड़ के समीप मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार ने वोटिंग के पहले ही चरण में इतिहास रच दिया है और लोगों ने एनडीए सरकार की वापसी का मन बना लिया है प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हम जो कहते हैं, करते हैं। हमने कहा था कि राम मंदिर बनेगा, और डंके की चोट पर राम मंदिर बन गया। हमने कहा था कि अनुच्छेद 370 हटेगा, और अनुच्छेद 370 हट गया।उन्होंने आगे कहा, एनडीए सरकार ने बिहार के विकास के लिए काम किया है। हमने किसानों के लिए काम किया है, युवाओं के लिए काम किया है, और महिलाओं के लिए काम किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं आपसे अपील करता हूं कि आप एनडीए के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं और बिहार के विकास को आगे बढ़ाएं।इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि उनकी सरकार ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा, हमने बिहार में सड़कें बनाई, बिजली पहुंचाई, और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है।”

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)