गौतम कुमार , अनुमंडल संवाददाता दाउदनगर
औरंगाबाद (बिहार) बंदेया थाना क्षेत्र में अचानक बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रविवार की संध्या दो युवक बुरी तरह से झुलसा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीण के सहयोग से दोनों युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

बताते चलें कि बक्सर गांव निवासी रंजीत पासवान का 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं रंजन ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के ऊपर अचानक वज्रपात होने से मौत हो गई। ये दोनों युवक अपने गांव से दक्षिण की ओर आहर पर भैंस चराकर घर लौट रहे थे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए,कागज़ी प्रकिया पुरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी है।
वहीं ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है, दो युवक की मौत होने से गांव में मातम का माहौल है। तो वहीं पीड़ित परिवारों के घर में मां बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस दुख की घड़ी में पंचायत के मुखिया अशोक प्रसाद ने पीड़ित परिवारों को संतावना देते हुए सरकार से मुआवजा दिलाने की बात कहीं हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



