google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाल विवाह एवं मानव तस्करी के रोकथाम हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में बाल विवाह एवं मानव तस्करी के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना AHT प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार चाइल्ड हेल्पलाइन से परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह और जिला बाल संरक्षण ईकाई से गायत्री दुबे ने लोगों को मानव तस्करी और बाल विवाह के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। हरेंद्र यादव ने बताया कि मानव तस्करी में मानसिक और शारीरिक विकास को बाधित करता है, शिक्षा के अवसरों को छीनता है और उनका भविष्य अंधकारमय बना देता है।
मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है, व बाल विवाह में बालिका कम उम्र में मां बनने से उनके जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।
जागरूकता अभियान के प्रमुख उद्देश्य: लोगों को मानव तस्करी और बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना।
गायत्री दुबे ने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराना, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लोगों को प्रेरित करना।
इस जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को मानव तस्करी और बाल विवाह के बारे में जागरूक किया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)