शिवगंज(राजस्थान):- हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की जयन्ति पर महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में छात्र-छात्राओं ने खेलकूद व पारम्परिक खेलों में जोरदार सहभागिता निभाई और बच्चों ने खेल दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के जिला प्रवक्ता गुरुदीन वर्मा के अनुसार खेल प्रभारी एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि प्रधानाचार्य हेमलता चौधरी की उपस्थिति में छात्र-छात्राओ ने बोरा दौड, मेन्ढक दौड,जोर आजमाईस खेल के प्रति छात्र-छात्राओं ने जबरदस्त उत्साह से भाग लिया। लगभग 250 बच्चों ने जोर आजमाईस के साथ खेल का आनन्द लिया। इस खेल में प्रथम व ग्रुप में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान वालों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर गुलाबचन्द,विनोद कुमार,कृपाराम मीणा,संदीप मालवीय ने भी सहयोग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



