राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के अंतर्गत खरकी पंचायत के बलकमक्का में रविवार को
जंगल बचाव जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षों का पूजन, भूमि पूजन कर किया गया।
अभियान की शुरुआत खरकी पंचायत के लगभग सभी टोले से होते हुए पिपरियाटांड़, नागीटांड, ठाकुरवादी बलकमक्का,हथबजवा, पारटांड़, अंबाटांड पहुंच कर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही पुनः बलकमक्का पहुंच कर
सभी गांव के महिलाओं सहित पंचायत के सामाजिक लोगों के सहमति से लाल रंग के कपड़े से वृक्षों का रक्षाबंधन किया गया।
अभियान के दौरान महिलाएं पूरे पंचायत के हर एक टोला में भ्रमन कर संबोधित कर लोगों को आवाहन कर अब जंगल से बिल्कुल लकड़ी लाना और पेड़ पौधों को काटना मना है। गांव की कई महिलाएं के द्वारा इस पर विरोध किया जा रहा था. पर जंगल बचाओ अभियान को सफल बनाने में महिलाओं ने विशेष रूप से योगदान दिया।
इस अभियान के दौरान लोगों को हिदायत दी गई की जंगल जाकर पेड़ों को काटना नहीं है
जंगल में आग लगाना नहीं है जंगल में अगर विशेष या बहुत जरूरी हो तभी आप पेड़ों को काट सकते हैं और वह भी बिना इजाजत के पेड़ काटना सख्त मना है। जंगल में अगर पत्तों में आग लगाना है तो एक जगह जमा करके ही आग लगाकर उसे बुझा कर आना होगा ऐसे कई नियम बनाए गए हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पंचायत के सभी समाजसेवी सहित जनप्रतिनिधि गण की उपस्थिति अपेक्षित की गई थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका पंचायत के पंचायत समिति विनोद सोरेन इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में जंगल बचाओ संबंधित कई बाते की। साथ ही लोगों से जंगल बचाव के लिए अपील की। मौके पर समाजसेवी कारू महतो,निरंजन महतो,रामप्रसाद महतो,राजकिशोर पटेल सहित कई महिलाओं ने जंगल से संबंधित महत्वपूर्ण बातों को रखे
इस अभियान में मुख्य रूप से कारू महतो, घनश्याम महतो,बासुदेव महतो,नुनुचंद महतो,निरंजन महतो,रेवतलाल महतो,रामप्रसाद महतो,धनेश्वर महतो, मुद्रिका देवी,सरिता देवी,मनवा देवी,सीता देवी,सुनीता देवी,संगीता देवी,बबिता देवी इत्यादि भारी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष शामिल थे।।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



