सद्गुरु के विचारों को जन -जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई झांकी। समाज जागरण अनिल कुमार हरहुआ वाराणसी।संत रविदास की जयंती जन्मस्थली सिरगोबर्धनपुर में जहां देश भर से श्रद्धालुओं द्वारा मनाई गई वहीं सोमवार को छठी रसूलपुर, रामेश्वर स्थित संत रविदास मंदिर पर श्रद्धालुओं ने झांकी निकालकर परम्परागत रूप से हर्षोल्लाष के साथ मनाई।
मन्दिर का नजारा दुल्हन की तरह से सजावट पर कुछ अलग ही बयां कर रहा था। बरछी , भाला संग भांगड़ा नृत्य करते हजारों युवा व मंगलगीत गाती महिलाओं की भीड़ अपने इष्टदेव के प्रति ललक लिए मन्दिर पहुंचकर शीश नवाकर मंगल कामना की।भारी भीड़ से मन्दिर प्रांगण भर गया,भीड़ पंचकोशी मार्ग पर दर्शन के लिए डटी रही। हर झांकी के दर्शन व शबद -कीर्तन से क्षेत्र रविदास मय हो उठा। 25 गाँवो रामेश्वर, लक्षीपुर, हीरमपुर, खेवली, भतसार, तेंदुई, बरेमा, हाथी, रसूलपुर टड़िया, लोकापुर, सालिवाहन पुर, नन्दापुर, निबाह, धुसापुर, बेरवा, काजीसराय, भटौली, औसानपुर सहित अन्य गाँवो से झांकी शाम साढ़े 6 बजे से रात 8 बजे तक आने का सिलसिला चलता रहा। हर झांकी की अंतिम आरती उतार कर प्रसाद वितरण चलता रहा।
मन्दिर के महंत राजबली दास महाराज हर भक्तजनों को आशीर्वाद प्रदान कर सद्गुरु के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का सन्देश दिया। वहीं अन्य जनपदों व राज्य से आये अतिथियों ने सद्गुरु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार व्यक्त किया।
सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर रसूलपुर,रामेश्वर के संरक्षक राजनाथ ,अध्यक्ष छोटेलाल निराला,महासचिव अजीत कुमार ,कोषाध्यक्ष मंगला प्रसाद ,महामंत्री बृजेश कुमार ‘भारती’ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र ,डॉ0 रामप्रसाद ,सुरेंद्र कुमार भारती,अरविंद ,ओमप्रकाश सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
हर झांकी की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रही। बड़ागाँव थाने के साथ -साथ रामेश्वर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों की मौजूदगी रही।
छठी समारोह का संचालन बृजेश भारती ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



