google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बरसात में बीमारियों से बचाने तथा दस्त प्रबंधन के लिए आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

स्वच्छता के महत्व से महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक
राजातालाब समाज जागरण विनीत कुमार सिंह राजातालाब. वाराणसी
क्षेत्र के बेलवा शाहंशाहपुर मैं दस्त प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को डायरिया के रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। बेलवा में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित महिलाओं और बच्चों को खाने से पहले साफ सफाई रखने बरसात में स्वच्छता पर विस्तार से बताया गया। लोगों को खुले में शौच जाने से मना किया गया। शौच के बाद सफाई के महत्व को बताया गया हाथ धोने के तरीके की जानकारी दी गई।
इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक विशाल सिंह ने कहा कि दस्त एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है।इसलिए समय पर उसका उपचार करना चाहिए। उन्होंने ओआरएस व जिंक की गोली से होने वाले फायदे को बताया। उन्होंने महिलाओं तथा बच्चों को हाथ धोने के 6 स्टेप की जानकारी दी।शौचालय की उपयोगिता गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशु का टीकाकरण स्तनपान के महत्व पर उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित किया। रोटावायरस के वैक्सीन के बारे में भी व्यापक रूप से जानकारीदी गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी की स्वयंसेविका चिंतामणि ग्रामीण महिलाएं रजवंती राधिका सुनीता गायत्री सीमा उर्मिला आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का आयोजन डेटॉल बनेगा स्वास्थ्य इंडिया के अंतर्गत किया गया था।इसमें डेटॉल डायरिया नेट जीरो कार्यक्रम को सफल बनाने का पूर्ण प्रयास किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)