google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संविधान दिवस पर न्यायालय, मंडल कारा और सुरक्षित स्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज की ओर से संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश, उत्पाद न्यायालय प्रथम नीरज किशोर सिंह, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम दीपचंद पाण्डेय, विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय के पीठासीन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह-1, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुक्तेश मनोहर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर सहित अन्य न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित रहे।


इसी क्रम में मंडल कारा, किशनगंज में भी संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बंदियों को शिक्षा के अधिकार, संविधान की महत्ता, मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मौके पर कारा अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पैनल अधिवक्ता मोनिका प्रसाद तथा मंडल कारा के बंदी उपस्थित थे।


वहीं, सुरक्षित स्थान, किशनगंज में भी विधि विरुद्ध किशोरों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता मधुकर प्रसाद गुप्ता ने किशोरों को शिक्षा के अधिकार, संविधान की समझ, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में संवैधानिक मूल्यों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)