
*
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 जनवरी 2024 नबीनगर प्रखंड के राजपुर पंचायत के सिंदुरिया गांव के महादलित टोला गोटीडीह के लोग एक अदद सड़क के लिए तरस रहे है।स्थानीय निवासियों राजा भारत, टुन्नु कुमार,महादेव प्रसाद,भोला प्रसाद ,मुरारी प्रसाद,राजेंद्र कुमार ,पप्पू कुमार ने बताया कि राजपुर पंचायत का मदलित टोला गोटीडीह वर्षो से एक अदद सड़क के लिए तरस रहा है सिंदुरिया गोटीडीह नबीनगर चरण पथ से एक किलोमीटर की दूरी पर है वही साया गांव से एक मात्र कच्ची सड़क गांव से साया आने जाने की है वह भी टूटी फुटी है और बंद होने के कगार पर है जो पूर्व के मुखिया संजय सिंह द्वारा बनवाया गया था।वर्षात के दिनो मे परेशानी काफी बढ़ जाती है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसके लिए कई बार क्षेत्रीय विधायक सहित मुखिया को कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया परंतु इस महादलित टोले मे आने जाने की एकमात्र रास्ता को नहीं बनवाया जा रहा है।स्थानीय निवासियों ने कहा कि हमलोग के द्वारा वर्तमान मुखिया से भव की मांग किया गया ताकि हमलोग खुद से आने जाने के लिए रास्ता बना सके लेकिन वर्तमान मुखिया नीतू देवी द्वारा वह भी नही दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



