google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

17 नवंबर को कुंडा पहुंचेंगे योगगुरु बाबा रामदेव, श्रीराम कथा में होंगे शामिल

बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से हो रही श्रीराम कथा में शामिल होंगे पतंजलि योगपीठ के संस्थापक**

**कुंडा (प्रतापगढ़)।** ऐतिहासिक भूमि बेल्हा की कुंडा स्थित पावन धरा पर आयोजित श्रीराम कथा में 17 नवंबर 2026 को विश्वविख्यात योगगुरु एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी बाबा रामदेव जी महाराज का आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।



कुंडा में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की अमृतमयी दिव्य कथा का वाचन बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से हो रहा है। इसी आध्यात्मिक आयोजन में योगगुरु बाबा रामदेव की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएगी।



स्वामी बाबा रामदेव के आगमन पर कुंडा, बाबागंज क्षेत्र के लोगों एवं जनसत्ता दल परिवार की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी है। आयोजकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर बताते हुए कहा कि ऐसे संत-महात्माओं एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्वों का आगमन धार्मिक वातावरण को और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।

समस्त कुंडा-बाबागंज क्षेत्र एवं जनसत्ता दल परिवार ने योगगुरु स्वामी बाबा रामदेव जी महाराज का प्रतापगढ़ की पावन धरती पर हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)