google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*रेणुसागर चित्रांश परिवार ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ की भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना*

फीनिक्स क्लब प्रेक्षागृह में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ भक्तिमय हुआ माहौल

सामाजिक एकता, भाईचारे एवं पारिवारिक सौहार्द का दिया संदेश

समाज जागरण/ अकबर अली

अनपरा/ सोनभद्र। रेणुसागर चित्रांश परिवार की ओर से फीनिक्स क्लब प्रेक्षागृह में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन बड़े ही धार्मिक उत्साह, श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित रेनुसागर चित्रांश परिवार के लोगों द्वारा कलम दवात की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में चित्रांश परिवार के सदस्यों ने पूरे भक्तिभाव एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पूरा प्रेक्षागृह भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन एवं वंदन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच भगवान का पूजन कर पुष्प, अक्षत, धूप-दीप एवं नैवेद्य अर्पित किया गया। इसके पश्चात सामूहिक आरती कर परिवार, समाज एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई। पूजा-अर्चना में उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।


इस अवसर पर रेनुसागर चित्रांश परिवार के अध्यक्ष ओम कृष्ण श्रीवास्तव एवं महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने सँयुक्त रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त जी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया । भगवान श्री चित्रगुप्त जी हिंदू धर्म में न्याय, धर्म, सत्य और कर्मफल के प्रतीक माने जाते हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री चित्रगुप्त जी को कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता तथा न्याय और धर्म के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। वे मनुष्य को अपने प्रत्येक कर्म के प्रति सजग रहने, सत्य के मार्ग पर चलने तथा सदाचार एवं कर्तव्यनिष्ठा का पालन करने की प्रेरणा देते हैं।


आयोजन के दौरान चित्रांश परिवार के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकजुटता, आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने धार्मिक मूल्यों, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।


कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित चित्रांश परिवार के सदस्यों ने आयोजन को श्रद्धा, समर्पण एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। समूचा आयोजन भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम को सफल बनाने में रेनुसागर चित्रांश परिवार के उपाध्यक्ष उमेश चन्द्र श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव, नगर पंचायत अनपरा के सभासद अरिसूदन उर्फ प्रथम श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवस्ताव, तूलिका श्रीवास्तव, स्वेता श्रीवास्तव, रीना श्रीवास्तव, काव्या श्रीवस्ताव, शिवन्या श्रीवस्ताव, साधना श्रीवस्ताव, आकांक्षा श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)