बाबा वीर कुवंर परिसर मे होली मिलन, खूब उड़े अबीर गुलाल: लाला यादव

समाज जागरण,बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल
मेदिनीनगर, पलामू ( झारखंड) 5 मार्च 2023:-

पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के चैनपुर स्थित शाहपुर बाबा बीर कुँवर परिसर मे शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जो इस कार्य क्रम का अध्यक्षता अधिवक्ता सह समाजसेवी श्री लाला प्रसाद यादव ने किया। व संचालन लालबिहारी यादव ने किया। होली मिलन समारोह का मुख्य अतिथि रामाशीष यादव राजधानी यादव सम्मानित अतिथि मनातू प्रमुख गीता देवी विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, चंदन यादव, कमेश् यादव, यादव सेना के पूर्व अध्यक्ष आर सी यादव, संजय यादव, कामता यादव ने संयुक्त रूप फीता काट कर किया। आये अथिति को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शाहपुर बाबा बीर कुँवर धाम परिसर पहुँच कर वीरवीर देवी देवताओं की पूजा की। कार्य क्रम की शुरवात होली की गीत के साथ हुई। कार्यकर्ता ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। मुख्य अतिथि रामशिष् यादव ने कहा की होली रंग नफरतो को मिटा देता है। लोग आपसी प्रेम व सदभावना के साथ होली मनाये। इसी क्रम मे ग्रामीण ने यादव महासाभा के छोटे-छोटे बड़े-बड़े गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए ट्रस्ट बनाया गया जो यहां पर पढ़ने ठहरने के लिए एक आवाज दीया । जो बिना किराए पर पढ़ने के लिए रूम दिया जाएगा जो पढ़ लिखकर डॉक्टर इंजीनियर बने। कार्यक्रम में बारी बारि से वक्ताओं ने अपने संबोधन किया और गागर में सागर भरने का काम किया मौके पर मनातू प्रखंड के कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु देव यादव विनोद यादव अंतु यादव शिवपूजन यादव इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करता दिनेश लाल मोहक,बलराम यादव एक से एक बढ़कर होली संगीत गाकर सभी मन मुक्त कर दिया। पांकी के पूर्व प्रत्याशी रंजन यादव भी भाग लिए।